राज्य समाचार

कुसमुंडा खदान में हादसा, डम्पर ऑपरेटर की मौत

Spread the love

मिट्टी अनलोडिंग कर रहा डम्पर 150 फीट नीचे गिरा अनुकंपा नियुक्ति के तहत 4 साल पहले लगी थी नौकरी

 

कोरबा।  एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हादसे हो रहे हैं। दो दिन पूर्व खदान में एक ट्रेलर की चपेट में आ जाने से भोजन कर रहा चालक हादसे का शिकार हो गया था। घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद हुई दुर्घटना में एक डम्पर ऑपरेटर की मौत हो गई। मिट्टी अनलोडिंग के दौरान डम्पर 150 फीट नीचे गिरकर पलट गया। जिसमें दबकर ऑपरेटर की मौके पर मौत हो गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में शनिवार की देर रात हादसा हुआ। पंप हाउस कोरबा निवासी सत्यनारायण खदान में बतौर डम्पर ऑपरेटर नियोजित था। रात्रि पाली में खदान के खोडरी फेस में काम कर रहा था। वह खदान – में मिट्टी अनलोड कर रहा था। इसी दौरान डम्पर पीछे की ओर फिसल गई और लगभग 150 फीट नीचे जा

 

 

गिरा। ऊचाई से गिरकर डम्पर पलट गया। जिसमें दबकर ऑपरेटर सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर कर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल लाने का प्रयास किया जा रहा था, तब तक ऑपरेटर की मौत हो चुकी थी।

 

मृतक सत्यनारायण वर्ष 2022 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत नियोजित हुआ था। उसकी ज्वाइनिंग कुसमुंडा खदान में हुई थी। बहरहाल खदान में लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खडे कर दिए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button