राज्य समाचार

पत्नी की बरसी के दिन लगा ली फांसी,

शनिवार की रात सेंदरी में रहने वाले किसान ने फार्म हाउस के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ के नीचे, साड़ी, चूड़ी  सिंदूर और जहर की शीशी भी थी। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि एक साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। रविवार को उनकी पत्नी की बरसी थी।

कोनी क्षेत्र के सेंदरी में रहने वाले शंकरलाल भोई(55) किसान थे। रविवार की सुबह जब स्वजन सोकर उठे तो शंकर अपने कमरे में नहीं थे। इसी बीच किसी ने बताया कि लोफंदी हाई स्कूल के पास स्थित हनुमान फार्म हाउस में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। स्वजन वहां पहुंचे तो शंकर का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पेड़ के पास ही नई साड़ी, चूड़ी, सिंदूर और जहर रखा था। शंकर ने अपने चेहरे में गुलाल लगा रखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि शंकर की पत्नी का एक साल पहले देहांत हो गया था। रविवार को उनकी पत्नी की बरसी थी। इसके कारण पारिवारिक सदस्य घर आए हुए हैं। स्वजन ने बताया कि शंकरलाल अपनी पत्नी को हर दिन याद करते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button