राज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल ने रामनवमी पर करी माता कौशल्या और भगवान राम की पूजा अर्चना

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राम नवमी के पावन पर्व पर रायपुर के चंदखुरी में माता कौशल्या की पूजा अर्चना की। आज दोपहर चंदखुरी पहुँचकर मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या के मंदिर में माथा टेका और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के सभी लोगों की खुश हाली और समृद्धि की कामना की।

कौशल्या माता के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस पवित्र स्थान को जन भावनाओ के अनुरूप विकसित किया गया है। मंदिर सौंदर्यीकरण के साथ ज्योति कलश बनाये गए है। उन्होंने कहा कि इस जगह के विकसित होने से धार्मिक के साथ साथ पर्यटन की दृष्टि से भी लोगो को फायदा हुआ हैं। अब रायपुर, दुर्ग भिलाई से लोग वीक एन्ड पर यहाँ आते है, माता कौशल्या के दर्शन कर पुण्य लाभ लेते है और घूम कर भी जाते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम बघेल ने पूजा अर्चना के बाद कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी है और इस रिश्ते से छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और भगवान राम हमारे भांचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारिवारिक ताना बाना में भांजों का विशेष महत्व है। यहाँ भांजों से अलग ही स्नेह और लगाव है । ऐसे में भगवान राम के आदर्शों पर चलते हुए हम सब प्रदेश के विकास और सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के लिए काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में जहाँ जहाँ से गुजरे थे उन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में राज्य सरकार विकसित कर रही है।
इस अवसर पर गृह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुंदर दास भी साथ में थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button