बलौदाबाजार-भाटापारामनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस तारीख़ को लेंगे सात फेरे

 

बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी की चर्चाओं के बीच आल‍िया और रणबीर की वेड‍िंग डेट की भी रिपोर्ट्स आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर 17 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं. ये तारीख एक-दो दिन आगे या पीछे हो सकती है. क्योंकि ये आलिया के नाना एन राजदान की हेल्थ पर निर्भर करती है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस कपल की शादी की डेट पक्की हो चुकी है. चर्चा है कि दोनों ने अपनी शादी को लेकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पोस्टपोन कर दिया है. इतना ही नहीं बल्कि शादी की रस्मों से लेकर ड्रेस तक को लेकर काम जारी है. हाल ही में मनीष मल्होत्रा के स्टोर में नीतू कपूर को स्पॉट किया गया था. बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चेंबूर में आरके स्टूडियो साइट पर होगी। पहले ऐसी चर्चा थी कि शादी आरके हाउस में होगी, जहां पहले ऋषि कपूर-नीतू कपूर की शादी हुई थी। पर अब खबर है कि आलिया-रणबीर की शादी आरके स्टूडियो साइट पर होगी।आलिया के नाना की इच्छा की खातिर शादी के तौर पर सिर्फ एक छोटा-सा फंक्शन रखा जाएगा। वहीं चर्चा है कि शादी में करीब 450 मेहमान शामिल होंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही एक साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं. फैंस इस कपल को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button