राज्य समाचार

महिला डॉक्टर की एडिट की हुई अश्लील फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख की मांग

Spread the love

बिलासपुर में महिला डॉक्टर की एडिट की हुई न्यूड फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख की मांग करने वाले आरोपी पर जुर्म दर्ज किया गया है. महिला डॉक्टर के हास्पिटल संचालक पति ने एफआईआर दर्ज करवाई है.महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल कर के रकम की मांग करने वाला खुद भी डॉक्टर है.महिला डाक्टर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक निजी अस्पताल का संचालन करने वाले डाक्टर की पत्नी वर्ष 2017 से 2020 तक अपनी मेडिकल की पढ़ाई के दौरान चित्रकूट सतना में थी। इस दौरान उनका डाक्टर अशोक दांते से परिचय हुआ। पर वहां से वापस आने के बाद डाक्टर अशोक दांते उनकी चिकित्सक पत्नी की एडिट की हुई न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी मांग की अनदेखी करने पर बीते 21 मार्च को डिवाइन लीगल कोरियर कंपनी से कोरियर के माध्यम से उनके डाक्टर ससुर के क्लीनिक में धमकी भरा पत्र भेज दिया, जिसमें रकम न देने पर उनकी बेटी की एडिटेड फ़ोटो वायरल करने की धमकी दी गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button