राजनीतीराज्य समाचार

‘गृह मंत्री के बैठक से पता चलता है की कानून व्यवस्था ख़राब है,’- बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव

Spread the love

20.08.22| भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर हल्ला बोला है। अरुण साव ने कहा कि लंबे समय के बाद कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू लेकर बैठक ले रहे हैं। निश्चित रूप से आज छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। प्रदेश अपराध का गढ़ बन रहा है। जिस प्रकार की घटनाएं लगातार घट रही हैं, वह बड़ी चिंता में हम सबको डालती है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से विफल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को छलने का काम किया हैं, जन घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए और पूरे नहीं किए। घोषणा पत्र में कहा गया था कि 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता और 5 लाख रोजगार देंगे। लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। रोजगार केवल ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के काम से चल रहा है। राज्य सरकार के फंड से कुछ भी काम नहीं हो रहा है। इसे लेकर 22 अगस्त से प्रदेश के सरकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं, इधर 24 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा बेरोजगारी को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आगामी 2023विधानसभा चुनाव पर अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रोज काम करने वाला संगठन है। विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के बीच रहती है। बीजेपी आज भी चुनाव के लिए तैयार है। एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में जाने के लिए तैयार है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button