राज्य समाचार

संगठन में बढ़ा प्रदेश मंत्री विकास महतो का कद, भाजपा की जीत के लिए प्रवासी प्रभारी के रूप में जमशेदपुर में किया शंखनाद

कोरबा। संगठन ने विधानसभा चुनाव में कोरबा से भाजपा की विजय पताका फहराने विशेष योगदान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विकास महतो पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए कद बढ़ता है। पार्टी ने जहां उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ाने का जिम्मा सौंपा था, अब पड़ोसी राज्य ओडिशा के जमशेदपुर लोकसभा में महत्वपूर्ण दायित्व देकर भेजा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने वहां विधानसभा के प्रवासी प्रभारी की भूमिका में धुआंधार प्रचार अभियान चलाया। विकास महतो ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के लिए जनता के सम्मुख जाकर सघन जनसंपर्क किया। विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह दौरा कर युवाओं के प्रखर लीडर विकास महतो ने लोगों से सीधा संवाद किया और समर्थन की अपील की। जमशेदपुर की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने बिद्युत बरण महतो के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विमर्श कर उनमें उत्साह भरा। पार्टी की परंपरा, रीति नीति और चुनावी रणनीति पर मंथन कर सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत लोकसभा जमशेदपुर (झारखंड) में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने संगठन की समर्पित टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरन महतो के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने विधानसभा के प्रवासी प्रभारी का दायित्व देकर संगठन ने विश्वास जताया है। इन्हीं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जुगसलाई विधानसभा के गोविंदपुर मंडल पार्टी कार्यालय मे आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। श्री महतो ने कहा कि जिस तरह से चहुंओर जनता का समर्थन और भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उसी विश्वास के बूते हम कह सकते हैं कि भारत में एक बार फिर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। जमशेदपुर की इस बैठक में विकास महतो के सथ मुख्य रूप से कोरबा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, कोरबा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जुगसलाई विधानसभा प्रभारी हलधर साहू, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, विमल बैठा, अनिल बरमा, चंद्रशेखर सिंह, कमलेश सिंह, विमल कांत झा, राधे श्याम सिंह, पप्पू सिंह भी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button