रोचक तथ्य

पाताल लोक में बसा है अमेरिका का ये गांव, जमीन से 3 हजार फीट नीचे रहते हैं लोग

Spread the love

स्वर्ग लोक और पाताल लोक की कहानियां आपने कई बार सुनी होगी. इन दो लोकों में से स्वर्ग को आसमान में तो पाताल को जमीन के नीचे बसा हुआ माना जाता है. लेकिन असलियत में उन लोकों का पता आजतक नहीं चल पाया है. लेकिन आज हम अमेरिका के जिस गांव की बात कर रहे हैं, वो जमीन के नीचे तीन हजार फ़ीट की गहराई में बसा हुआ है. जी हां, ये गांव जमीन से तीन हजार फ़ीट नीचे बसा है.

दुनिया के कई अजीबोगरीब गांवों के बारे में आपने सुना होगा. कोई गांव सिर्फ जुड़वाँ बच्चे पैदा होते हैं. एक गांव ऐसा है जहां सिर्फ एक किडनी के लोग मिलते हैं. इस कड़ी में ये गांव जमीन से तीन हजार फ़ीट नीचे बसे होने की वजह से चर्चा में है. ये है अमेरिका के ग्रैंड केनियन के हवासू केनियन का सुपाई गांव. ये गांव जमीन से तीन हजार फुट नीचे बसा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हर साल आते है लाखों टूरिस्ट्स
पातललोक में बसे होने की वजह से हर साल में करीब 55 लाख लोग इस जगह पर घूमने आते हैं. ये गांव गहरी खाई में बसा हुआ है. यहां रहने वाले को रेड इंडियन कहते हैं.अभी इस गांव में करीब दो सौ आठ लोग रहते हैं. इस गांव में आने जाने के साधन काफी कम हैं. चूंकि ये जमीन के नीचे बसा हुआ है, इस वजह से ये दुनिया से कटा हुआ है.

काफी पीछे हैं लोग
आज के समय में भी यहां आने के लिए लोग खच्चर का प्रयोग करते हैं. वहीं कुछ लोग यहाँ आने के लिए हवाई जहाज का प्रयोग करते हैं. गांव के नजदीक हाइवे है, जिससे लोग यहां आना-जाना करते हैं. इसके अलावा यहां इंटरनेट नहीं भी इस गांव के लोग चिट्ठी लिखते हैं. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button