राज्य एव शहर

पत्नी के फांसी लगाने की खबर पाकर गढ़चिरौली में तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारी

बिलासपुर, 12 मार्च। सीआरपीएफ जवान ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की आत्महत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पचपेड़ी थाने के अंतर्गत कुकुर्दीकेरा का चंद्रभूषण जगत (25 वर्ष) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सीआरपीएफ का सिपाही था। 3 माह पहले उसकी शादी सरकंडा लोधीपारा की यामिनी जगत (22 वर्ष) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद जवान ड्यूटी में लौट गया। गुरुवार की सुबह पत्नी ने चंद्रभूषण से बात की। उसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इसकी सूचना चंद्रभूषण को दी गई। ड्यूटी पर गढ़चिरौली गये चंद्रभूषण ने वहीं पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जवान का शव शनिवार को कुकुर्दीकेरा पहुंचने की संभावना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button