राष्ट्रीय खबरें

UNGA में PM मोदी के भाषण से पहले कश्मीर में प्रतिबंधों पर अमेरिका का बड़ा बयान

Spread the love

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि भारत कश्मीर में तेजी से प्रतिबंधों में छूट दे। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय में आया है, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशियाई मामलों की एक शीर्ष अधिकारी एलिस वेल्स ने कहा, ”हम तेजी से कदम उठाए जाने की उम्मीद करते हैं-प्रतिबंध समाप्त किए जाएं और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि ”अगर दोनों पक्ष ट्रंप से मध्यस्थता करने को कहते हैं तो वह इसके इच्छुक हैं।
हालांकि अधिकारी ने इस बात का भी उल्लेख किया कि भारत किसी भी तरह की मध्यस्थता की पेशकश को खारिज करता आया है। अधिकारी ने कहा, ”अमेरिका कश्मीर में नेताओं, कारोबारियों को व्यापक रूप से हिरासत में लिए जाने और जम्मू-कश्मीर के लोगों पर प्रतिबंध लगाए जाने से चिंतित है।”
वेल्स ने कहा कि अमेरिका ने कश्मीर को लेकर ”शीर्ष स्तर” पर चिंताएं व्यक्त की है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने मोदी से मुलाकात के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया था या नहीं। ह्यूस्टन में रविवार को आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में ट्रंप ने मोदी के साथ शिरकत की थी और 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button