राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, सरकार ने दी जानकारी…

Spread the love

 

छत्तीसगढ़। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सरकार ने बताया कि राज्य प्रशासन और ऑयल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक खरीदारी या संग्रहण से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदने की सलाह दी गई है। सरकार ने नागरिकों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सहयोग से ईंधन आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button