राज्य समाचार

तिरंगा चौक के पास मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने तत्परता से बुझााया आग

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।    तिरंगा चौक में रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई। उस मकान के पास रहने वाली एक नगर सेना की महिला सैनिक ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार तिरंगा चौक निवासी जय कुमार झाली के घर से अचानक धुंआ निकलता देखकर आस-पास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साथ ही परिवार के लोग स्वयं ही घर के बाहर निकलकर आग लगने की जानकारी देते हुए बताया कि किचन में दो सिलेंडर रखे हुए हैं।

इसके बाद घटना की जानकारी पड़ोसी महिला नगर सैनिक अरूसा बघेल द्वारा फायर बिग्रेड को दी गई। इसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो गली छोटी होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा सका। ऐसे में वाहन को सड़क पर खड़ा कर पाइप मकान के अंदर तक पहुंचकर घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया, आगजनी के कारण अज्ञात है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button