राष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने वंदे भारतम की सिग्नेचर ट्यून को किया जारी

नई दिल्ली, 22 फरवरी। केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को नई दिल्ली में वंदे भारतम की सिग्नेचर ट्यून को जारी कर दिया। इस ट्यून की रचना ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज और ऑस्कर दावेदार बिक्रम घोष द्वारा की गई है। सिग्नेचर ट्यून के जारी होने के बाद रिकी केज और बिक्रम घोष के द्वारा आकर्षक लाइव प्रस्तुति की गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को आईजीएनसीए, दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सांस्कृतिक शाम के साथ एकम भारतम नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने वंदे भारतम की सिग्नेचर ट्यून को जारी किया। दरअसल, राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के लिए नई दिल्ली के राजपथ पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत नृत्य उत्सव, वंदे भारतम के लिए ‘वंदे भारतम’ गीत की रचना की गई थी।

मीनाक्षी लेखी ने भारतीय संस्कृति के महान गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम में कहा कि हमारी संस्कृति हमारी विरासत है और हमें इसे आगे ले जाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने वंदे भारतम गीत की मोहकता की सराहना करते हुए कहा कि यह हमें वंदे मातरम की भावना की याद दिलाती है, जिसने देशवासियों को अपनी स्वतंत्रता हेतु लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने एक स्वतंत्र भारत का सपना देखा था, उसी तरह आने वाले 25 वर्षों में हमें एक नए भारत के सपने को साकार करने का सपना देखना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिकी केज और बिक्रम घोष ने कहा कि वंदे भारतम के लिए स्कोर देना उनके लिए सम्मान की बात है, जो संगीत का एक बहुत समृद्ध हिस्सा और भारतीय परंपराओं पर आधारित होने के साथ-साथ इसमें आधुनिक विशेषताएं और संलयन भी हैं।

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के दौरान संस्कृति मंत्रालय के अनुकरणीय प्रयासों को मान्यता देते हुए विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया। एक मिनी फूड फेस्टिवल में देश भर के व्यंजनों के साथ इस खूबसूरत शाम का समापन हुआ। (आईएएनएस)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button