राज्य समाचार

बिहान बाजार में दीदियों के द्वारा उत्पादित सामाग्री लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह

बेमेतरा। दीपावली पर्व पर संयुक्त कार्यालय एवम कलेक्ट्रेट में मंगलवार को लगाए गए एक दिवसीय बिहान बाजार में  कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित जिला अधिकारियों-कर्मचारियों वह स्थानीय नागरिकों एवं आसपास से कामकाज के सिलसिले आए ग्रामीणों और ने बिहान दीदियों द्वारा हाथों से बनाई गई सामग्रियां खरीदी।

इस बिहान बाजार में  दीया, रूई की बाती, लक्ष्मी-गणेश भगवान आदि की पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए थे। जिनकी काफी मांग ग्राहकों में हुई। बिहान बाज़ार में विभिन्न सामग्रियों  की बिक्री हुई कुछ आर्डर बिहान दीदियों को मिला। स्व-सहायता समूह की महिलाएं लगाए गए बिहान बाजार में बिक्री से काफी खुश थी।

इस बिहान बाजार में बेमेतरा विकासखण्ड से लगभग 5-6 समूह महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनी सामग्री से लेकर घरेलू सामग्री और सजावटी सामानों के स्टॉल लगाए थे। इन समूह स्टॉलों से अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भी दीपावली के उपयोग में आने वाले की पूजा सामग्री खरीदी। इसके अलावा, गणमान्य नागरिकों ने भी अपने जरूरत की सामग्री बिहान बाजार से खरीदी। समूह की महिलाओं का कहना है कि आज धनतेरस होने के कारण स्थानीय बाजार (मार्केट) होने से काफी लोग नहीं आए।एक दिवसीय बिहान बाज़ार का आयोजन प्रात 11ः00 बजे से प्रारम्भ हुआ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button