राजनीतीराज्य समाचार

घंटे भर में विधान व हयात ने इस्तीफे को लेकर मन बदला

Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री विधान मिश्रा व अब्दुल हमीद हयात का घंटे भर के भीतर निर्णय बदल गया। हयात ने कहा कि अभी हम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में रुके हुए हैं। आगे देखते हैं क्या होता है। विधान मिश्रा ने भी कहा कि गजराज पगारिया ने जोगी कांग्रेस छोड़ी है मैंने नहीं। सभी चैनल वालों को फोन करके कहा है मेरेे इस्तीफे वाली खबर रोक दें। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया के इस्तीफे के तूरंत बाद पूर्व मंत्री विधान मिश्रा एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री अब्दुल हमीद हयात के भी इस्तीफे की खबर आई थी। हयात ने पगारिया व विधान के अलावा अपने इस्तीफे की भी पुष्टि की थी। फिर विधान मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अभी इस्तीफे जैसा कुछ नहीं है। हयात ने भी कहा कि अभी हम ठहराव वाली स्थिति में हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button