राज्य समाचार

नक्सली नेता गणपति के विदेश पहुंचने की खबर

जगदलपुर। पूर्व नक्सली कमांडर गणपति के इलाज के लिए देश से बाहर निकल चुके होने की चर्चा है। खुफिया स्तर पर यह सूचना आगे बढ़ी है कि मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति नेपाल होते हुए किसी अन्य देश पहुंचा है, जहां वह लीवर एवं किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज करवा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही समय पहले गणपति ने नक्सलियों की केन्द्रीय कमेटी के महासचिव पद से हटने की घोषणा कर दी थी। उसकी जगह बसव राजू नंबाल्ला केशव राय ने ली है। जून 1992 से अब तक गणपति नक्सलियों की केन्द्रीय कमेटी का महासचिव पद सम्हाले हुए था। बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में उसके सक्रिय रहने की खबर सुनने मिला करती थी। माना जा रहा है कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण ही उसने पद छोड़ा। सूत्रों के मुताबिक भाकपा (माओवादी) के महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद बसव राजू सक्रिय हो गया है। वह छत्तीसगढ़ के अलावा ओड़िशा एवं महाराष्ट्र में अपने साथियों की बैठक ले चुका है। बसव राजू छत्तीसगढ़ में गगन्ना के नाम से भी जाना जाता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button