August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियानकोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
छत्तीसगढ़

चुनावी घोषणा का असर, गिने-चुने किसान ही पहुंच रहे धान बेचने

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रदेशभर के धान केंद्रों पर खरीदी तो शुरू हो गई, लेकिन अभी भी किसानों के जहन में चुनावी घोषणा पत्र का प्रभाव छाया हुआ है। इसके कारण केंद्र पर भीड़ नहीं दिख रही है। वहीं धान की फसलों में इस बार भी कीटों का प्रकोप देखने को मिला। इससे तना छेदक, भूरा माहो आदि बीमारी लग गई। मंडी पर पहुंच रहे कृषकों की माने तो कीटनाशक छिड़काव का भी इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। इससे मोटे धान की अपेक्षा पतला धान खाने के लिए भी नहीं मिल पाया है। फसल बेहतर नहीं होने के कारण अंचल के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
कीट से धान की गुणवत्ता में कमी आई है, जिसका नतीजा उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ा है। खाली-खाली केंद्र प्रदेश में धान की खरीदी को लेकर हर वर्ष किसानों में काफी उत्साह रहता है, लेकिन पहली बार राजधानी से सटे केंद्रों पर देखा गया कि समिति केंद्र पर गिन के किसान पहुंच रहे हैं। ऐसे में शासन लक्ष्य कितना पूरा कर पाएगा। यह कहना मुश्किल है।
तना छेदक, झुलसा व माहो का प्रकोप बढ़ रहा है। किसानों के अनुसार पांच एकड़ में 15 हजार रुपए का कीटनाशक डाल चुके हैं, जो बेअसर रहा। प्रभावित धान की बालियां सूख रही हैं, जबकि कृषि वैज्ञानिकों का दावा था कि कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से बेहतर रिस्पांस मिलेगा। इसी तरह से बेहतर पैदावार वाले क्षेत्रों में भी पतले धान रोग ग्रस्त हो गए है।

Related Articles

Check Also
Close