September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस प्रत्याशियों से कहा गया- जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही मनाएं उत्सव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राजीव भवन में आज दोपहर से शाम तक सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की मैराथन बैठक चली। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष एवं चुनावी घोषणा पत्र समिति के संयोजक टी.एस. सिंहदेव तथा चुनाव अभियान समिति के संयोजक डॉ. चरणदास महंत मौजूद थे।  बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों से कहा कि 11 तारीख को जब तक जीत का सर्टिफिकेट ना मिल जाए, किसी तरह का उत्सव ना मनाएं। कहीं भी अति उत्साह नहीं झलके। सब कुछ ठोंस नजर आना चाहिए। वोटिंग के समय हर राउंड में टेबुलेशन चार्ट पर बारीक नजर रखें। जहां पर लगे कि आपत्ति दर्ज कराना चाहिए, उसमें जरा भी देर नहीं लगाएं। यदि कहीं बड़ी गड़बड़ी नजर आती है तो तत्काल वरिष्ठ नेताओं से मोबाइल पर संपर्क करें। प्रत्याशियों से यह भी कहा गया कि जिन्होंने भीतरघात किया है उनकी लिस्ट तैयार रखें। जिन्होंने पूरी तरह समर्पित होकर काम किया है उनकी अलग से सूची बनाकर दें।  चुनाव जीतने के बाद जब जीत का सर्टिफिकेट मिल जाए तत्काल राजधानी रायपुर आकर मुख्यालय में रिपोर्टिंग दें। वरिष्ठ नेतागण अरविंद नेताम, रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू एवं मोहम्मद अकबर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।    

Related Articles

Check Also
Close