16/04/2026

तिम्मापुर के पास मुठभेड़ 1 नक्सली मारा गया

बीजापुर। तिम्मापुर क्षेत्र में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हई। एक नक्सली मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। बासागुड़ा थाना के तिम्मापुर से टीम सर्चिंग कर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में जवानों की तरफ से भी फायरिंग हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। मृत नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है। उसके पास से 12 बोर की बंदूक बरामद हुई। 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News