राज्य समाचार

जनता के सामने हमने मोदी की गारंटी प्रस्तुत की : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिया है. जनता के सामने हमने मोदी की गारंटी प्रस्तुत की थी. एक-एक वादे को सअक्षर हम पूरा करेंगे. पीएम मोदी की गारंटी पर डिप्टी सीएम पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बयान दिया।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम आवास देने की स्वीकृति हमने कैबिनेट की पहली बैठक मे पूरी की, दो साल का पुराना बोनस देने का वादा किया था, उसे भी 25 दिसंबर को किसानों के खाते में डालने का काम करेंगे, छत्तीसगढ़ खुशहाल, समृद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त बने. मोदी की गारंटी में एक कम्प्लीट रोड मैप हमने दिया है, उसे पूरा करेंगे. संसद में सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस के कल होने वाले विरोध प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि आज कांग्रेस मुद्दाविहीन है. देश की जनता को भटकाने का काम कांग्रेस लगातर करती रही हैं, सदन चलने नहीं दे रहे. सदन चर्चा के लिए है, ये वहां पर असंसदीय आचरण करेंगे, कार्यवाही को बाधित करेंगे, तो सभापति के पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता है. विपक्ष अभी भी समझे और देश के बेहतरी और विकास में सरकार का सहयोग करें. दिल्ली दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक है. उस बैठक में जो अपेक्षित पदाधिकारी हैं, वो शामिल होंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टीएमसी सांसद के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने और राहुल गांधी के उस दौरान वीडियो बनाने पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि आज विपक्ष का कोई भी दल मोदी विरोध के चक्कर में मोदी जी से मुकाबला नहीं कर पा रहा है. संवैधानिक संस्था और संविधान के विपरीत आचरण करने से भी यह चूक नहीं रहे हैं, देश इन्हें माफ नहीं करेगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button