राजनीतीराज्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, गजराज पगारिया एवं हमीद हयात का जोगी कांग्रेस से इस्तीफा

Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री विधान मिश्रा समेत वरिष्ठ नेता गजराज पगारिया एवं अब्दुल हमीद हयात ने आज अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। ये तीनों ही नेता जोगी कांग्रेस के कोर कमेटी के सदस्य थे।
 उल्लेखनीय है कि कल रात अजीत जोगी के रायपुर स्थित निवास अनुग्रह में पगारिया एवं जनता कांग्रेस के ही नेता विजय निझावन के बीच फंड को लेकर गाली-गलौच एवं मारपीट हुई थी। आज दोपहर करीब एक बजे कट्टर जोगी समर्थक पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके लगभग दो घंटे बाद विधान मिश्रा, गजराज पगारिया एवं अब्दुल हमीद हयात के इस्तीफे की खबर सामने आ गई। पगारिया जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हमीद हयात प्रदेश प्रभारी महामंत्री थे। अब्दुल हमीद हयात ने अपने समेत विधान मिश्रा व गजराज पगारिया के इस्तीफे की पुष्टि की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button