राजनीतीराज्य समाचार

जोगी की पार्टी छोड़ कांग्रेस में लौटे रामलाल भारव्दाज

रायपुर। पूर्व विधायक रामलाल भारव्दाज समेत सैकड़ों लोग आज छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से नाता तोड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। आज शाम रामलाल भारव्दाज, रतनलाल बंजारे, बंटी साहू एवं उनके दो सौ से ज्यादा समर्थक कांग्रेस भवन पहुंचे। वहां इन्हें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजीव भवन के खचाखच हाल को संबोधित करते हुए रामलाल भारव्दाज ने कहा कि हमें जनता कांग्रेस के कर्णधार लोगों ने कहा गया था कि छत्तीसगढ़ से संबंधित निर्णय छत्तीसगढ़ में ही होंगे। फिर हमने पाया निर्णय लखनऊ से हो रहे हैं। हाथी छाप काम कर रहा है। हमारा समाज दिशाहीन हो गया था। कहने को जनता कांग्रेस की कोर कमेटी बनी थी लेकिन सारे निर्णय पार्टी चलाने वाले खुद ले रहे थे। हमें यह कहने में कोई हिचक नहीं कि हमारी स्थिति लौट के बुद्धू घर को आए जैसी है। हम वर्कर हैं। काम करने वाले लोग हैं। अब कांग्रेस ही हमारा घर है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button