राज्य समाचार

कोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें समस्त थाना और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय ने लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था के सुधार और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन पर विस्तारपूर्वक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाएं और आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, अनुभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और अन्य थाना प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button