राज्य समाचार

ये क्या राजस्व मंत्री का खास सिपहसालार अंदर खाने से भाजपा के पक्ष में कर रहा काम ! युवा नेता के साथ 300 कार्यकर्ता करेंगे आज भाजपा प्रवेश…

Spread the love

कोरबा – चुनाव के करीब आते ही पार्टी छोड़ने और पार्टी में शामिल होने की पुरानी परंपरा है लेकिन जब अपने ही विभीषण बन प्रतिद्वंद्वी के सामने राजफाश करने पर उतारू हो जाए तो उसको आप क्या कहेंगे।

बात कोरबा की हो रही है यहां आप के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष अमर चौहान ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में पार्टी छोड़ने की वजह निजी बताई गई है। लेकिन पार्टी छोड़ते ही अमर के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है, पुष्ट जानकारी के मुताबिक अमर अपने 300 युवा साथियों के साथ आज किसी भी वक्त भाजपा में शामिल हो सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस किरदार की पटकथा लिखने में जिस शख्स का अहम किरदार है वो पिछले चुनाव तक राजस्व मंत्री का बिल्कुल खास हुआ करता था रिश्तेदार के अलावा वो तनमन से मंत्री से जुड़ा हुआ था निहारिका क्षेत्र में कांग्रेस इस व्यवसाय के साथ रहते कभी पिछड़ी नहीं क्योंकि मैनेजमेंट में तगड़ा ये व्यवसाई जीजान से चुनाव में जुटता था।

अगर ऐसे में वो भाजपा की अंदर ही अंदर मदद कर रहा है तो ये तो यकीनन कहा जा सकता है की भीतरघात का एक बड़ा असर देखने को मिलेगा क्योंकि इस व्यवसाई के सीने में कइयों राज़ दफन होंगे जो भाजपा को मदद कर सकते है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button