राज्य समाचार

कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह कर दिया – पीएम मोदी

Spread the love

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के ऐलनाबाद में रैली को संबोधित कर
रहे हैं। रैली को संबोधित हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस महान क्षण, इस ऐतिहासिक क्षण से पूरी दुनिया को परिचित कराने का प्रयास कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में शनिवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के गोहना में एक रैली को संबोधित किए थे।
इस रैली में पीएम मोदी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधे थे। पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात करने पर कांग्रेस का पेट दर्द बढ़ जाता
है। पीएम मोदी ने कहा कि 5 अगस्त से कांग्रेस और उनकी साथ मिलीभगत वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है, जिसपर कोई दवा काम नहीं कर पा रही।
पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा भाजपा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस महान क्षण, इस ऐतिहासिक क्षण से पूरी दुनिया को परिचित कराने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत सरकार इस पर्व को मनाने वाली है।
कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया।
कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की।
1947 में बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उनको ये खयाल नहीं था कि सिर्फ 4 किमी के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए।
पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया।
उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया।
पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया।
तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे।
अब कैलेंडर वो तय नहीं करेंगे। दुश्मन देश में से तारीखें तय नहीं होंगी। अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेंगा। अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे।
दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा।
370 को हटाने का इतना बड़ा निर्णय पहले क्यों नहीं हो पाया और आज इतना बड़ा निर्णय कैसे हो गया?
ये आपके कारण हुआ है, क्योंकि आपने मुझे वोट देकर फिर से देश सेवा का मौका दिया है और तभी ये संभव हो पाया है।
जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए। यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है।
इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा।
भाजपा की सरकार खेती और किसानी से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है।
साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम निकले हैं। इसके लिए एक साथ कई स्तरों पर काम किया जा रहा है
आने वाले 5 वर्षों में भारत को सूखा मुक्त और जल युक्त बनाने के लिए जल जीवन मिशन लेकर आए हैं।
भारत में पहली बार पानी के अलग मंत्रालय बनाया गया है।
आने वाले 5 वर्षों में पानी के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button