खेल

लियोनल मेस्सी रिकॉर्ड छठी बार फीफा ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ बने

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी ने छठी बार फीफा ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इटली के मिलान में हुई इस अवॉर्ड सेरेमनी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हिस्सा नहीं लिया।
फीफा बेस्ट ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की खिताबी दौड़ में मेस्सी और रोनाल्डो के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन आखिर में मेस्सी ने बाजी मार ली। खिताब की दौड़ में इन दोनों दिग्गजों के अलावा नीदरलैंड के फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी शामिल थे।
बार्सिलोना के कप्तान ने रिकॉर्ड छठी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। मेस्सी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
2007 में ब्राजील के काका के यह अवॉर्ड जीतने के बाद 2017 तक इस अवॉर्ड पर मेस्सी और रोनाल्डो का ही कब्जा रहा है। पुर्तगाल के रोनाल्डो भी 5 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।
बता दें कि पिछले साल क्रोएशिया के मिडफील्डर ने लुका मोड्रिच ने यह खिताब अपने नाम किया था। लुका मोड्रिच ने पिछले साल मेस्सी और रोनाल्डो का वर्चस्व खत्म करके पहला बालोन डी ओर खिताब भी जीता था।
फीफा बेस्ट ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की खिताबी दौड़ में मेस्सी और रोनाल्डो के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन आखिर में मेस्सी ने बाजी मार ली। खिताब की दौड़ में इन दोनों दिग्गजों के अलावा नीदरलैंड के फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button