खेल

बीसीसीआई ने रिलीज की टीम इंडिया की नई विश्व कप जर्सी

कपिल देव की टीम का 1983 में लार्ड्स में सफेद जर्सी पहनकर विश्व कप जीतना महेंद्र सिंह धौनी के लिए प्रेरणा बनी। फिर उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 और 2011 में अलग-अलग तरह की नीले रंग की जर्सी में खिताब जीते तथा उन्हें भारतीय जर्सी की इस विरासत को भावी पीढ़ी को सौंपने पर गर्व है। भारतीय टीम की वनडे विश्व कप 2019 की जर्सी लांच की गई और इस अवसर पर पूर्व कप्तान धौनी, वर्तमान कप्तान विराट कोहली, टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी उपस्थित थे। धौनी से पूछा गया कि भारतीय जर्सी उन्हें क्या याद दिलाती है? तो दो बार के विश्व चैंपियन कप्तान ने कहा, ‘यह हमेशा मुझे उस विरासत की याद दिलाता है जो हमें मिली है। सिर्फ यही नहीं। प्रत्येक द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलना, सभी प्रारूपों में नंबर एक पर पहुंचना ये सभी प्रेरणादायी तत्व इससे जुड़े हैं।’

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button