देश विदेश

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: बीजेपी की नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का देर शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया. उन्हें देर शाम को हार्ट अटैक होने पर एम्स लाया गया था. उनका परिवार उनको एम्स लेकर आया था.
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तबियत बिगड़ने पर रात में 9 बजकर 50 मिनिट पर एम्स लाया गया था. सूचना मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी एम्स पहुंच गए थे.
गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से सुषमा स्वराज की तबीयत ख़राब था. इसी वजह से उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा था.
मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने और राज्य का पुनर्गठन होने पर शाम को सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी था. उन्होंने लिखा था- प्रधानमंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी.
इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में उक्त संकल्प पत्र और बिल पारित होने पर सुषमा स्वराज ने गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी थी. उन्होंने लिखा था कि- गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को उत्कृष्ट भाषण के लिए बहुत बहुत बधाई. इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि – राज्य सभा के उन सभी सांसदों का बहुत बहुत अभिनन्दन जिन्होंने आज धारा 370 को समाप्त करने वाले संकल्प को पारित करवा कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी और उनके एक भारत के सपने को साकार किया. उन्होंने यह भी लिखा था कि, बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय. श्रेष्ठ भारत – एक भारत का अभिनन्दन.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button