राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
एकलव्य आवासीय विद्यालय में भोजन न पानी! हॉस्टल अधीक्षक को हटाने सड़क पर उतरे छात्र
बलरामपुर। भोजन, पानी की समस्या से परेशान एकलव्य आवासीय विद्यालय कोटराही के छात्र बुधवार को सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर आवागमन बाधित होने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में हॉस्टल में पानी की व्यवस्था की गई.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
सड़क पर उतरे छात्र हॉस्टल अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े थे. छात्रों ने बताया कि उनके हॉस्टल में भोजन-पानी और बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बच्चों ने बताया कि हमारी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
Live Cricket Info
