अपराधराज्य समाचार

रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक:बहन बोलीं- खाने में थूककर देते हैं, गाय-सूअर का मांस खिलाते, झूठे ड्रग्स केस में फंसाया

Spread the love

 

 छत्तीसगढ़ के 2 लड़के रूस में नौकरी करने गए थे, लेकिन अब वहां फंसे होने और प्रताड़ना झेलने की बात कह रहे हैं। इनमें रायपुर के टिकेश्वर साहू (38) और बिलासपुर के विनीत कुमार (21) शामिल हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

विनीत की बहन ने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने में गाय और सूअर का मांस दिया जा रहा है। खाने में थूक दिया जाता है, ताकि वे उसे खा न सकें। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता है और रूसी आर्मी जॉइन करने का दबाव बनाया जा रहा है।  परिवार वालों का आरोप है कि युवकों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाकर उन्हें डिटेन किया गया है। उनसे कहा जा रहा है कि या तो 15 से 20 साल जेल में रहो या रशियन आर्मी में शामिल हो जाओ।  वहीं, बिल्हा के विनीत कुमार ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है। उसने रूस में भारतीयों को नौकरी के नाम पर फंसाने और बंदूक दिखाकर प्रताड़ित करने की बात कही है।

 

बिलासपुर के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे (21) नौकरी की तलाश में 1 अक्टूबर को रूस गए थे। उनकी बहन आशी दुबे के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर मिला था। रूस में एक दुकान के स्टोरेज रूम में काम करने की बात बताई गई थी।  टिकट और वीजा का इंतजाम भी ऑफर देने वालों ने किया था। विनीत ने रूस पहुंचने के बाद परिवार को इसकी जानकारी दी। कुछ दिन बाद उन्होंने बहन से कहा कि वे वापस भारत आना चाहते हैं।  उन्हें कुछ पैसों की जरूरत पड़ सकती है। बहन ने 70 से 75 हजार रुपए भेजने की बात कही, लेकिन विनीत ने कहा कि जब जरूरत होगी तब बताएंगे। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया।

 

7 लाख रुपए की डिमांड की गई

बहन का आरोप है कि बाद में एक युवक ने संपर्क कर बताया कि विनीत पर नारकोटिक्स यानी ड्रग्स का केस लगा है और उन्हें सेना में जाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वकील की व्यवस्था के नाम पर अननोन नंबर से 7 लाख रुपए मांगे गए।  परिवार ने यह रकम नहीं दी। इसके बाद 27 अक्टूबर को पिता के पास फोन आया कि विनीत ने आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर पिता को हार्ट अटैक आ गया।  हालांकि, इसके बाद विनीत ने खुद बहन से संपर्क किया और आत्महत्या की खबर को गलत बताया। बहन का दावा है कि विनीत ने वीडियो के माध्यम से वहां की परिस्थितियां बताई हैं।

 

रूस में फंसे बिल्हा के विनीत दुबे ने वीडियो में भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि कई भारतीयों को नौकरी के नाम पर रूस बुलाया जा रहा है। वहां पहुंचने पर एयरपोर्ट के पास कुछ लोग उन्हें लेने आते हैं। इसके बाद काम के बारे में जानकारी दी जाती है। मना करने पर बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी उन्होंने लगाया है।

विनीत का आरोप है कि टेलीग्राम पर नौकरी का ऑफर दिया गया था। इसके बाद भारतीयों को ड्रग्स के मामलों में फंसाया जा रहा है और बाद में रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

वीडियो में विनीत कहते हैं कि वहां भारतीयों के अलावा दूसरे देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं। इनमें नौकरी करने गए लोगों के साथ स्टूडेंट और टूरिस्ट भी शामिल हैं। उन्होंने भारत सरकार से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप लगाया है कि रूस में उसके भाई को बंधक बनाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button