राज्य समाचार

‘विपक्षी दलों की बैठक महज फोटो सेशन, कांग्रेस ने दी भगवान राम को गाली’, गिरिराज सिंह ने लगाए बड़े आरोप

Spread the love

रायपुर: बस्तर दौरा करके लौटे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बस्तर की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि जीरो से हीरो बनना ही लोकतंत्र की खासियत है, जीरो से हीरो भाजपा होगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने पूरी जिंदगी राम को गाली देने का काम किया है, आज वो कह रहे कौशिल्या हमारी बहन है, राम मेरे भांजा है। एक मामा-भांजा कंस और श्री कृष्ण भी थे। धर्मांतरण पर दिए मुख्यमंत्री के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यहां की कांग्रेस पार्टी की सरकार डपोर शंखिय है। कांग्रेस को एक एक पाप का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हिंदुओं के साथ चर्चाओं में जाकर गपशप करना, उग्रवादियों से सांठगांठ करना ये इसी के सहारे नैया पार कराने की कोशिश कर रहे हैं।

 

पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये फोटो सेशन के सिवा कुछ नहीं है,बिहार में लालू जी उसके मुख्य किरदार है । आजकल वह कुआरों की शादी करवा रहे हैं, साइकोलॉजिकल फोटो सेशन है । इसमें नीतीश कुमार, ममता बैनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश को फायदा होगा ,अगर है हिम्मत तो नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई एक खड़े हो जाए ।ये क्या बोलेंगे नरेंद्र मोदी के खिलाफ,इनके पास कोई मुद्दा नहीं है डरे और सहमे हुए लोग हैं ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button