राज्य समाचार

छत पर लकड़ी तोड़ने को लेकर विवाद, नीचे उतरते ही खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत

Spread the love

 

बिलासपुर के अशोक नगर स्थित अटल आवास में 17 नवंबर की रात हुई घटना; दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

बिलासपुर | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क  ठड से बचने के लिए आग जलाने की तैयारी के दौरान छत पर लकड़ी तोड़ने की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सरकंडा के अशोक नगर स्थित अटल आवास में हुई मारपीट के बाद घायल मयंक ध्रुव को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच डी-ब्लॉक में हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष भवन के नीचे आ गए, जहां मारपीट हुई।  श्रवण ध्रुव की शिकायत पर दर्ज अपराध क्रमांक 1691/2026 में आरोप है कि आर्यन उर्फ बिट्टू मानिकपुरी, गोपाल सोनी, भोलू उर्फ विकास मानिकपुरी और सुदामा साहू ने मिलकर मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, आर्यन उर्फ बिट्टू ने मयंक ध्रुव के सीने, पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए। मयंक को अस्पताल पहुंचाने पर मृत घोषित किया गया।

दूसरे पक्ष की शिकायत पर दर्ज अपराध क्रमांक 1692/2026 में आरोप है कि श्रवण ध्रुव और मयंक ध्रुव ने लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला किया। इस पक्ष के विकास मानिकपुरी, आर्यन दास मानिकपुरी और सुदामा साहू को चोटें आने की बात कही गई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घायल आरोपियों में से दो का सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने हत्या के मामले में विकाश उर्फ भोलू उर्फ तलवार, उम्र 23 वर्ष, और गोपाल सोनी, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। दोनों अशोक नगर के अटल आवास क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद दो अन्य आरोपी घायल हैं; उनके स्वस्थ होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button