छत्तीसगढ़

भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान में शामिल हुए ओपी चौधरी, मध्यमंडल में दिलावाई सदस्यता, युवाओं को किया चार्ज

Spread the love
Listen to this article

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्बारा संगठन महापर्व के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बना रहे है इसी कड़ी में शनिवार को सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने पूर्व आईपीएस अधिकारी व बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओपी चौधरी व प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल गर्ग का सदस्यता अभियान के सबंध में शहर में आगमन हुआ जहाँ उन्होंने मध्य मंडल के तीन वार्ड-25,26 एवं 34 के लोगो भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई साथ ही यह कार्यक्रमã साहू धर्मशाला में आयोजित किया गया। सभी नए सदस्यों को भाजपा की रीति-नीति और सिद्धान्तों के बारे में अवगत कराया गया। ओपी चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठे वायदे कर कांग्रेस सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन सरकार बनते ही प्रदेश में लूट,खसोट, ट्रांसफर, उद्योग, भ्रष्टाचार का बोल बाला है। प्रदेश की जनताकांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। सारे विकास कार्य ठप्प हो गए है। प्रदेशकी जनता अपने आप को गठा सा महसूस कर रही है। युवाओं से आव्हान किया कि भाजपा ही देश की वह राजनैतिक पार्टी है जो राष्ट्रवाद को लेकर कार्यकर रही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के विकास के लिए काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर देश के हर वर्ग एवं तबके के लोगों की उन्नती एवं विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश सदस्यता प्रभारी कमल गर्ग भी युवा मोर्चा द्बारा
चलाएजा रहे सदस्यता अभियान पर महत्वपूर्ण विषयों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओंको मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में युवा आज भाजपा से
जुड़ रहे है क्योंकि युवाओं को विश्वास है कि हमारे साथ-साथ देश का उज्जवल भविष्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। अनेक वर्षो तक देश प्रदेश में सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपना ही सुख देखा तथा देश की तरूणाई युवा बेरोजगार होता गया कांग्रेस को युवाओं एवं रोजगार की चिता नही की सिर्फ अपनी चिता कर देश को लूटने का काम किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिह ठाकुर ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथों पर युवा मोर्चा के कार्यकताã पहुॅचकर युवाओं को भाजपा की सदस्यता हेतु प्रेरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुॅचाये। इस मौके पर मध्य मंडल के मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी पूर्व एल्डरमेन जगदीश पांडेय वार्ड पार्षद कमल कौशिक एवं भाजयुमो मध्य मंडल के मंडल अध्यक्ष अमरदीप बोलर,महामंत्री सन्नी रजक, वार्ड नं 26 के युवा मोर्चा प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष श्यामल तिवारी के वार्ड में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, सुनील विश्वकर्मा, मनीष पाठक, गगन छाबड़ा, अंकित पाठक, मीडिया प्रभारी रवि देवांगन, राहुल सराफ, सचिन सोनी,राहुल साहू,अमन सोनी,अटल सोनी,आदित्य यादव राज सोनी रवि मोहोड़ सतीश साहू सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकताã उपस्थित रहें।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button