राज्य समाचार

टाटा मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

27.12.22| बीजापुर जिले में टाटा मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, टाटा मैजिक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर हुआ है। मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात नेलसनार-बांगापाल के बीच स्थित टर्निंग पॉइंट में पुल के पास हादसा हुआ है। टाटा मैजिक बीजापुर से जगदलपुर की तरह आ रही थी, वहीं बाइक सवार युवक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच नेलसनार-बांगापाल के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि, यह हादसा हुआ कैसे अभी यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवक काफी दूर जा गिरे थे। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, टाटा मैजिक वाहन चला रहे युवक को भी गंभीर चोटें आईं हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने फौरन घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम करने भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस मृतक दोनों युवकों की शिनाख्त में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button