राज्य समाचार

CG BREAKING : बर्थडे बॉय ने किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश

दुर्ग –  भिलाई में एक 17 साल के युवा पी कौशल ने अपने बर्थडे के दिन फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है। रविवार को शव का पीएम किया गया। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पी कौशल खुर्सीपार का रहने वाला था। वो उसके दोस्त पी मनीष राव का छोटा भाई था। क्रिकेट खेलने में काफी अच्छा था। सबसे घुलमिल कर रहने वाला लड़का था। पढ़ाई में भी वो हमेशा फर्स्ट आता था।

बर्थडे बॉय ने किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिवार में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उसके घर के लोग क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उसे बूस्ट भी करते थे। तुलसी दास का कहना है कि पी कौशल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता है उसने ऐसा क्यों किया ये किसी को भी नहीं पता चल पा रहा है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस फोन की जांच कर रही है।

बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था। वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button