राज्य समाचार

नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Spread the love

नगर की बुनियादी सुविधाओं में एक जुट हो कर बेहतर काम करें: सांसद

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। आज बेमेतरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया, जहां बेमेतरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिन्हा और नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने पद की शपथ ली।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित थे, जिनके साथ बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू के साथ साथ पूर्व साजा के विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व बेमेतरा के विधायक अवधेश चंदेल सहित परमेश्वर वर्मा, प्रह्लाद रजक, अजय साहू, राजेंद्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और कल्याण के लिए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। समारोह का समापन नगर के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ, जिससे बेमेतरा नगर के भविष्य की नई आशाएं और संभावनाएं जुड़ी हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पूर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे समारोह का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया। दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ और उसके बाद शाम 4 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ लीद्य”इसके पश्चात एक-एक करके पार्षदों ने बारी-बारी से शपथ लिया। कार्यक्रम के दौरान, प्रमुख अतिथि सांसद विजय बघेल और विधायक दिपेश साहू ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में सहयोग देने का आश्वासन दिया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे नगर के विकास हेतु केंद्र सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि नगर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो और नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठे। उन्होंने कहा कि नगर की बुनियादी सुविधाओं में एक जुट हो कर बेहतर काम करें।

वहीं विधायक दिपेश साहू ने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नगर के विकास में शामिल करने का संकल्प लिया और नगर की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का वादा किया। दोनों अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों से आग्रह किया कि वे नगर की समस्याओं को समझते हुए पारदर्शी और जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर का विकास सभी वर्गों के समन्वय से ही संभव है, और सभी निर्वाचित सदस्यों को एकजुट होकर नगर के हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों के विचारों का स्वागत किया और नगर के उज्ज्वल भविष्य की आशा जताई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्री विजय सिन्हा ने नगर के विकास, स्वच्छता, और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के प्रति अपने समर्पण को प्रकट किया और कहा कि वे पार्षदों के साथ मिलकर बेमेतरा नगर को एक आदर्श नगर बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button