प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाएं, सेवा-संकल्प के रूप में मनाएं उत्सव—नरेंद्र देवांगन

कोरबा के पार्षद एवं युवा नेता ने नागरिकों और युवाओं से किया आह्वान; कहा—एक दीप राष्ट्र के नेतृत्व, विकास और जनसेवा के सम्मान में अवश्य जलाएं
कोरबा | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा के पार्षद एवं युवा नेता नरेंद्र देवांगन ने जिलेवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया है। नरेंद्र देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा, विकास, आत्मनिर्भरता और भारत के गौरव को विश्वपटल पर नई पहचान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनके जन्मदिवस पर जलाया गया एक दीप केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प भी होगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर प्रत्येक नागरिक अपने घर में एक दीप अवश्य जलाए। यह दीप राष्ट्र के नेतृत्व, जनसेवा, विकास और भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे सम्मान और विश्वास का प्रतीक बने।”. युवा नेता नरेंद्र देवांगन ने विशेष रूप से युवाओं से इस अभियान में उत्साहपूर्वक जुड़ने तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनकल्याणकारी कार्यों के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जन्मदिवस का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास किसी जरूरतमंद की सहायता करे और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प ले।
Live Cricket Info
