खदान बंद… लेकिन करोड़ों का हिसाब बाकी! बालको वेदांता

चोटिया का कोयला कहां गया, सरकार–DMF को कितना मिला और बंद खदान में कितनी राख भरी गई?
EPISODE–01 में उठा था “2042 बनाम 2024” का सवाल—अब ग्राम यात्रा की पड़ताल Coal Stock, Royalty, DMF, NMET, मजदूर और Ash Backfilling की ओर एक-एक टन का हिसाब खुला तो सामने आ सकती है चोटिया की असली आर्थिक कहानी—जिला प्रशासन से SPECIAL COAL-TO-REVENUE AUDIT की मांग
कोरबा। BALCO-वेदांता के चोटिया कोल ब्लॉक की ग्राम यात्रा महापड़ताल के पहले एपिसोड में सबसे बड़ा दस्तावेजी सवाल सामने आया था— “जिस खदान की Life of Mine 2042 तक बताई गई थी, वह 2024 में कैसे बंद हो गई?”
अब EPISODE–02 में सवाल जमीन के नीचे बचे कोयले से आगे बढ़कर सरकारी खजाने, जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF), BALCO के coal stock, मजदूरों और बंद खदान में राख भराव तक पहुंचता है। और यहां सबसे पहले किसी आरोप की नहीं— एक-एक टन कोयले के हिसाब की जरूरत है।
पहला सवाल—2015 से 2024 तक कुल कितना कोयला निकला?
Chotia-I और Chotia-II का पूरा year-wise और month-wise production record सार्वजनिक होना चाहिए। उसके बाद केवल यह गणित लगाया जाए— Opening Coal Stock + Production = Dispatch + Closing Stock. फिर dispatch किए गए प्रत्येक tonne का अगला रास्ता जोड़ा जाए—
Chotia Mine
↓
Weighbridge
↓
Mineral Transit Pass/e-Permit
↓
Transportation
↓
BALCO Gate Receipt
↓
Coal Yard/BCCP
↓
Power Plant Consumption अथवा Closing Stock
यदि यह chain एक-एक tonne तक मिल जाती है— तो बहुत सारे सवाल वहीं खत्म हो जाएंगे। और यदि नहीं मिलती— तो मामला गंभीर वित्तीय और खनिज जांच की मांग करेगा।
बंदी के दिन कितना कोयला पड़ा था?
यही EPISODE–02 का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है। 2024 में mining operation बंद होने के आसपास कम-से-कम चार जगह का physical coal stock मिलाया जाना चाहिए
1. Chotia pit-head stock
2. Transit में मौजूद coal
3. BALCO/BCCP अथवा पुराने coal yard का stock
4. BALCO के operational power plants का coal stock
स्थानीय स्तर पर BALCO परिसर में उस अवधि में बहुत बड़े coal stock की बात सामने आती रही है। लेकिन ग्राम यात्रा इसे बिना सरकारी अभिलेख 8–10 लाख टन का प्रमाणित तथ्य घोषित नहीं कर रहा।
हम प्रशासन से सीधा सवाल पूछ रहे हैं— 31 जुलाई/अगस्त 2024 का Location-wise Physical Coal Stock Verification कहां है? यदि इतना बड़ा stock वास्तव में मौजूद था, तो उसका footprint मिट नहीं सकता।
वह मिलना चाहिए— Stock Register + Weighbridge + Transit Pass + Gate Entry + Inventory Ledger में।
अब एक-एक टन से सरकारी खजाने तक पहुंचिए Coal production का असली financial audit यहीं शुरू होता है। 2015 से closure तक प्रत्येक financial year के लिए सामने रखा जाए— Coal Produced/Dispatched और उसके सामने—
Royalty कितनी देय थी?
Royalty वास्तव में कितनी जमा हुई?
DMF कितना देय था?
DMF कितना जमा हुआ?
NMET कितना जमा हुआ?
Auction/CMDPA के तहत लागू भुगतान कितना हुआ?
कोई ब्याज, penalty अथवा outstanding था या नहीं?
और सबसे महत्वपूर्ण— हर भुगतान के सामने Treasury/Bank Challan लगाया जाए। कोरबा DMF को चोटिया से आखिर कितने करोड़ मिले? यह सवाल सीधे जिला प्रशासन से है। कोरबा खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। चोटिया से वर्षों तक लाखों टन coal निकला। तो फिर सार्वजनिक रूप से यह बताने में क्या कठिनाई है कि—. BALCO-Chotia से जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा को 2015 से 2024 तक कुल कितना DMF मिला? हमें पूरे जिले की aggregate DMF collection नहीं चाहिए।
हमें चाहिए— सिर्फ CHOTIA का हिसाब। वर्ष | Coal Quantity | DMF Payable | Challan No. | Amount Deposited | Date | Outstanding. यह एक statement कई बड़े सवालों का उत्तर दे सकती है।
Royalty–DMF–NMET का “TRIPLE MATCH” हो जांच का तरीका जटिल नहीं है।
पहला सरकारी record— Mining Department Production/Dispatch Return
दूसरा—BALCO Mine/Plant Coal Receipt Record
तीसरा— Treasury/DMF/NMET Payment Record
तीनों quantities और dates को computer-based reconciliation से मिलाया जाए।
यदि तीनों बराबर— हिसाब साफ। लेकिन यदि production एक, dispatch दूसरा और statutory payment तीसरी quantity पर निकले— तो संभावित राजस्व हानि की स्वतंत्र जांच आवश्यक होगी। चोटिया बंद… मगर BALCO की भट्ठियां बंद नहीं हुईं .यहीं इस कहानी का अगला बड़ा आर्थिक सवाल पैदा होता है। BALCO की विशाल power requirement को देखते हुए Chotia अकेला coal source नहीं था। उपलब्ध contemporary rating information के अनुसार BALCO की coal requirement का बड़ा हिस्सा long-term linkage arrangements से और शेष हिस्सा spot market से पूरा किया जाता रहा है।
इसलिए Chotia बंद होने के बाद सरकार को यह भी देखना चाहिए—
Replacement Coal कहां से आया?
SECL linkage से कितना?
Spot/e-auction से कितना?
किस mine/source से कितना?
किस rate पर?
Road से कितना और Rail से कितना?
और— Chotia coal और replacement coal की landed cost में कितना अंतर था?
यह केवल coal supply का प्रश्न नहीं है। यह BALCO की fuel economics का महत्वपूर्ण अध्याय है। BALCO की रोज की Coal Requirement कितनी? BALCO की FY2024-25 annual reporting में boiler house में इस्तेमाल coal लगभग 85.94 लाख MT दर्ज किया गया था।
इसका साधारण सालाना औसत करीब— 23,500 टन प्रतिदिन बैठता है। इसलिए 2024 के आसपास coal stock और replacement supply का प्रश्न मामूली नहीं है। यदि किसी समय 8–10 लाख MT stock का दावा जांच में प्रमाणित होता है तो वह औसत consumption के हिसाब से लगभग एक से डेढ़ महीने के fuel inventory के बराबर हो सकता है। इसीलिए physical stock verification निर्णायक है। और अब मजदूरों का हिसाब. Coal का financial ledger खोलते समय इंसानों का ledger बंद नहीं किया जा सकता। Chotia में mining और transportation से जुड़े direct और contract workers पर 2024 की बंदी का क्या प्रभाव पड़ा?
जांच में मांगा जाए—
Closure Date Manpower Register
Contractor-wise Worker List
Retrenchment Notices
Full & Final Settlement
PF Contribution
ESI Contribution
Gratuity
Retrenchment Compensation
Transfer/Redeployment Orders
फिर बताया जाए—
खदान बंद होने के बाद मजदूर गए कहां?
कितने BALCO की दूसरी units में समायोजित हुए?
कितने contractors द्वारा दूसरी site पर भेजे गए?
और कितने बेरोजगार हुए?
लेकिन EPISODE–02 की सबसे संवेदनशील कड़ी—राख! 2024 में mining बंद होने के आसपास BALCO के ash-related tender records भी सामने आते हैं। लेकिन केवल tender निकलना किसी गड़बड़ी का प्रमाण नहीं है। इसलिए ग्राम यात्रा मांग करता है— ASH-TO-CHOTIA AUDIT कराया जाए।
प्रत्येक transaction की chain बने—
Ash Generation
↓
Tender
↓
Work Order
↓
Contractor
↓
Truck Number
↓
Source Weighbridge
↓
GPS Route
↓
Chotia Entry
↓
Mine Void/Location
↓
Unloading
↓
Final Weighment
↓
Bill & Payment
क्योंकि BALCO ने खुद बनाया था Digital Ash Control Tower यह जांच की एक अत्यंत महत्वपूर्ण डिजिटल चाबी हो सकती है। BALCO ने 2024 में अपने Digital Ash Control Tower के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था, जिसमें ash-transport fleet की real-time monitoring, geofencing और video telematics जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया गया।
इसका मतलब— यदि 2024 के बाद Chotia में ash transport हुई तो उसका digital footprint उपलब्ध होने की संभावना है।
GPS logs सुरक्षित कराइए।
Vehicle-wise trips निकालिए।
Weighbridge से quantity मिलाइए।
Contractor bills से payment मिलाइए।
फिर पता चल जाएगा— चोटिया में वास्तव में कितनी राख पहुंची। राख भरना अपने आप अपराध नहीं—लेकिन हिसाब जरूरी Mine void में निर्धारित अनुमति और environmental conditions के अनुसार ash backfilling/reclamation वैधानिक activity हो सकती है। इसलिए ग्राम यात्रा यह आरोप नहीं लगा रहा कि Chotia में ash डालना अपने आप अवैध है।
सवाल यह है—
कितनी मात्रा की अनुमति थी?
किस हिस्से में अनुमति थी?
वास्तव में कितनी ash डाली गई?
Groundwater/leachate monitoring हुआ?
Reclamation plan का पालन हुआ?
और—Mine Closure Fund से कितना खर्च दिखाया गया?
अब ESCROW ACCOUNT भी खोलना होगा. हर coal mine की closure liability केवल मिट्टी भरने और पौधे लगाने तक सीमित नहीं होती।
Chotia के लिए जांच में सामने आना चाहिए—
Progressive Mine Closure Plan
Final Mine Closure Plan
Escrow Account Deposits
Escrow Releases
Closure Expenditure
Reclamation
Plantation
Backfilling
Water Monitoring
Final Land Use
यदि mine surrender की गई— तो closure liability का अंतिम financial settlement क्या हुआ? यह भी सार्वजनिक हित का प्रश्न है। EPISODE–01 + EPISODE–02 मिलाकर अब सवाल बहुत बड़ा है. पहले हमने पूछा— 2042 तक Mine Life वाली खदान 2024 में कैसे खत्म हुई?
अब हम पूछ रहे हैं—
जो कोयला निकला उसका पूरा हिसाब कहां है?
बंदी के दिन कितना stock था?
सरकार को पूरी Royalty मिली?
Korba DMF को कितना मिला?
NMET कितना जमा हुआ?
मजदूरों का क्या हुआ?
Replacement coal कहां से और किस कीमत पर आया?
और बंद खदान में कितनी राख भरी गई?
ग्राम यात्रा की मांग—“CHOTIA SPECIAL JOINT AUDIT” हो. कलेक्टर कोरबा, जिला खनिज शाखा/DMF, राज्य खनिज विभाग, CECB और श्रम विभाग अपने रिकॉर्ड को अलग-अलग फाइलों में रखने के बजाय एक संयुक्त reconciliation तैयार करें। आवश्यक होने पर Coal Ministry/Nominated Authority से रिकॉर्ड मंगाया जाए।
तीन रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएं—
① COAL & STOCK RECONCILIATION
Production → Dispatch → BALCO Receipt → Consumption → Closing Stock
② COAL-TO-REVENUE RECONCILIATION
Production/Dispatch → Royalty → DMF → NMET → अन्य वैधानिक भुगतान
③ POST-CLOSURE AUDIT
Workers → Ash → Escrow → Reclamation → Final Mine Closure
क्योंकि सवाल आरोप का नहीं—राष्ट्रीय खनिज संपदा के हिसाब का है यदि सारे records आपस में मिलते हैं—. तो जांच BALCO के पक्ष में स्थिति स्पष्ट कर देगी। लेकिन अगर production, stock, government revenue और ash movement में महत्वपूर्ण अंतर निकलता है—. तो चोटिया की बंद खदान छत्तीसगढ़ के कोयला क्षेत्र की एक बड़ी जांच का केंद्र बन सकती है।
खदान बंद हुई है…
चोटिया का हिसाब अभी बाकी है!
अगली कड़ी—दस्तावेज मांगेंगे, जवाब निकालेंगे
Live Cricket Info



