राज्य समाचार

बूढ़ा महादेव मंदिर से विजय शर्मा ने किया 18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ

Spread the love

 

हर-हर महादेव”, “बोल बम” तथा “जय भोलेनाथ” के जयघोष के साथ चल रहे हजारों शिवभक्त पदयात्री

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

कबीरधाम ।  श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ सोमवार प्रातः पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर, कवर्धा से श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुआ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। शुभारंभ के पश्चात उपमुख्यमंत्री स्वयं भी श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

लगभग 18 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिवभक्त पूरे उत्साह और आस्था के साथ शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा ध्वज, कंधों पर कांवड़ और मुख पर “हर-हर महादेव”, “बोल बम” तथा “जय भोलेनाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा है। पदयात्रा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने शिव की टोली का रूप बनाकर मोहक प्रस्तुतियां दी जा रही है। भोलेनाथ के भक्ति भाव में सराबोर श्रद्धालु बाबा भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

भोरमदेव मार्ग पर जगह जगह ग्रामवासी और श्रद्धालुजन शिवभक्त पदयात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। लोगों के लिए पेयजल और चाय नाश्ते की व्यवस्था विभिन्न संगठनों द्वारा की गई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button