करियरराष्ट्रीय खबरें

वरिष्ठ संपादक राजेन्द्र शर्मा को मिलेगा 2026 का ‘लोकजतन सम्मान’, 24 जुलाई को भोपाल में होगा सम्मान समारोह

Spread the love

भोपाल।   पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से वैचारिक प्रतिबद्धता, निर्भीक लेखन और जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ संपादक राजेन्द्र शर्मा (नई दिल्ली) को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘लोकजतन सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 24 जुलाई को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

राजेन्द्र शर्मा लगभग पांच दशकों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वर्ष 1979 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अध्ययन पूरा करने के बाद उन्होंने परिवर्तनकामी और जनपक्षधर पत्रकारिता को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत ‘लोकलहर’ से की, जिसके संस्थापक संपादक हरकिशन सिंह सुरजीत थे। बाद में सीताराम येचुरी के संपादन काल के पश्चात वे वर्तमान में लोकलहर के संपादक हैं।

 

 

राजेन्द्र शर्मा ने सहमत, मुक्तनाद सहित कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों का संपादन किया है। उनके संपादन में 30 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। वहीं उनके लेख-संकलन “बहस अनंता”, “भूलने के विरुद्ध” तथा “असत्य के प्रयोग” प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि “संस्कृति क्षेत्रे रणक्षेत्रे” प्रकाशनाधीन है।

 

 

वे देशबंधु, राष्ट्रीय सहारा, जनवाणी, न्यूज़क्लिक सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों में नियमित स्तंभकार रहे हैं। पिछले कुछ समय से वे ‘लोकजतन’ में भी नियमित रूप से अपने विचारोत्तेजक स्तंभ लिख रहे हैं। जटिल राजनीतिक विषयों को सरल, सहज और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत करने के साथ-साथ राजनीतिक रिपोर्टिंग में व्यंग्य लेखन की उनकी विशिष्ट शैली उन्हें समकालीन पत्रकारिता में अलग पहचान दिलाती है।

 

 

उल्लेखनीय है कि ‘लोकजतन सम्मान’ का आयोजन लोकजतन के संस्थापक-संपादक स्वर्गीय शैलेन्द्र शैली (24 जुलाई 1957 – 07 अगस्त 2001) की स्मृति में प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिवस 24 जुलाई को किया जाता है। यह सम्मान उन पत्रकारों को समर्पित है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है।

 

 

इस सम्मान से पूर्व डॉ. राम विद्रोही, कमल शुक्ला, लज्जा शंकर हरदेनिया, अनुराग द्वारी, राकेश अचल, पलाश सुरजन तथा शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर सहित अनेक प्रतिष्ठित पत्रकार सम्मानित हो चुके हैं।

 

आयोजकों ने बताया कि 24 जुलाई को होने वाले सम्मान समारोह का विस्तृत कार्यक्रम एवं अन्य जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button