राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

हाईवे पर अवैध वसूली, ड्राइवर से मारपीट:चालक बोला- पैसे देने से मना किया तो कर दी पिटाई

Spread the love

बिलासपुर में हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पर जांच के बहाने भारी वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। एक ड्राइवर ने टीम में शामिल पुलिसकर्मी को पैसे देने से मना किया, तब उसकी पिटाई कर दी गई। जिससे नाराज ट्रक चालकों ने करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा मचाया और नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

पेंड्रीडीह- रतनपुर बाईपास रोड में फ्लाईओवर से आगे अमसेना रोड पर हाईवे किनारे खड़ी ट्रेलर से पूछताछ कर पेट्रोलिंग टीम पर पैसे मांगने का आरोप है। टीम ने चालक धीरज कुमार चौबे से पूछताछ की। फिर पुलिसकर्मियों ने चालक से पैसों की मांग की, जिस पर ड्राइवर ने पैसे देने से मना किया तो पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। उसने इस घटना की जानकारी मालिक को दी। मालिक ने ड्राइवर से पैसे वसूली करने का कारण पूछा, तब चालक ने कहा कि नेशनल हाईवे में गाड़ी खड़ी करने के नाम से पैसे मांगा जा रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button