राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
कोरबा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को लिया चपेट में, दोनों की मौके पर हुई मौत
कोरबा: जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।आए दिन तेज रफ्तार के कारण यहां कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में दो बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जानकारी के मुताबिक छठी कार्यक्रम से लौट रहे दो युवक बाइक में सवार थे जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, वही मौका देखकर आरोपी ट्रक चालक भी फरार हो गया। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पूरा मामला कुसमुंडा थाना इलाके के वैशाली नगर की है।
Live Cricket Info
