राज्य समाचार

अंबिकापुर के कारोबारी एवं छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य ने की आत्महत्या

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के थे करीबी

Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य रहे सुरेश अग्रवाल ने फांसी लगा ली है. सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खास थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के बेंसमेट में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है.

जानकारी के अनुसार नगर के सेठ बसंत लाल गली निवासी सुरेश अग्रवाल (64 वर्ष) के पुत्र मुकेश गोयल से मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को 7 बजे जब वह सो कर उठा तो मां दयावती ने पिता के दिखाई नहीं देने की बात कही, तब मुकेश ने आसपास खोजबीन की तो घर के नीचे तल के एक कमरे में पंखा लगाने वाले हुक में साड़ी के सहारे पिता को लटके पाया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मुकेश ने तुरंत आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी, उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button