लायंस क्लब ऑफ कोरबा की नई टीम ने संभाली कमान

संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में रविशंकर सिंह बने अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल सचिव और दिनेश राठौर कोषाध्यक्ष नियुक्त
कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा (डिस्ट्रिक्ट 3233-C) के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी के संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बुधवार को टी.पी. नगर स्थित होटल हेरिटेज इन में किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस समारोह में समाजसेवा, नेतृत्व और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा स्वागत गीत लायन रमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया।
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद सचिव लायन रविशंकर सिंह ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, 3233-C) थे। विशिष्ट अतिथियों में पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल (PMCC), एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी (PMCC), एमजेएफ लायन वसंत मिश्रा (पूर्व प्रांतपाल) तथा एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल (रीजन चेयरमैन) सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल (निर्वाचित द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में
– अध्यक्ष – लायन रविशंकर सिंह
– सचिव – लायन दीपक अग्रवाल
– कोषाध्यक्ष – लायन दिनेश राठौर
सहित पूरी कार्यकारिणी ने समाज सेवा, मानवता और संगठन के मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
इसी अवसर पर लायंस क्लब कोरबा स्टार एवं लायंस क्लब कोरबा डायमंड की नई कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई गई। कोरबा स्टार के अध्यक्ष लायन प्रतीक अग्रवाल, सचिव लायन शीतल अग्रवाल तथा कोरबा डायमंड के अध्यक्ष लायन विकेश अग्रवाल, सचिव लायन राशि अग्रवाल ने भी अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली।
मुख्य अतिथि ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को अवार्ड, प्रशस्ति पत्र एवं डिस्ट्रिक्ट पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े ने भी अपने सहयोगी सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन लायन संतोष खरे ने किया। समारोह में लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न क्लबों से आए प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर समारोह का समापन किया गया।
नई कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सत्र में क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्र चिकित्सा एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।
Live Cricket Info
