राज्य समाचार

गाजे-बाजे के साथ निकली सुनील सोनी की नामांकन रैली

रैली में देशभक्ति गीतों में थिरकते रहे भाजपा कार्यकर्ता

Spread the love

रायपुर।रायपुर के पूर्व महापौर सुनील सोनी ने भाजपा से रायपुर लोकसभा प्रत्याशी के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यालय एकात्म परिसर से कार्यकर्ताओं की रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली हजारों की संख्या में लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता ढोल – नगाड़े,गाजे-बाजे के साथ देशभक्ति गीतों में थिरकते रहे। भारत माता की जय और मोदी मोदी का नारा रैली में गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान नामांकन रथ में सुनील सोनी के साथ सवार पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री राजेश मूणत,चंद्रशेखर साहू,शिवरतन शर्मा,देवजी भाई पटेल,श्रीचंद सुंदरानी,नंदे साहू,नवीन मारकंडे सवार थे। रैली के दौरान सभी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार करते रहे। रैली समाप्ति पश्चात नामांकन दाखिले के वक्त कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,सांसद रमेश बैस, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल,शिवरतन शर्मा,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू मौजूद रहे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button