राज्य समाचार

मां ने दो मासूम बेटियों संग मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग

Spread the love

चंदौली। एक पारिवारिक विवाद ने शनिवार को ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया कि एक मां अपनी दो मासूम बेटियों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इस हृदयविदारक घटना में मां समेत दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के डेवढ़ा गांव निवासी वंदना यादव (33) बीत शनिवार सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थीं। उनके साथ उनकी चार वर्षीय पुत्री प्रियांशी और नौ माह की बेटी प्रांजली भी थी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकली थीं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रतनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला ने दोनों बेटियों के साथ गुजर रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। घटना देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मां और दोनों बच्चियों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

यह घटना केवल एक पुलिस केस नहीं बल्कि उन पारिवारिक तनावों की भी भयावह तस्वीर है जिनकी कीमत कई बार मासूम बच्चों को भी चुकानी पड़ती है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button