राज्य समाचार
खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग ने सस्पेंड किए सात दुकानदारों के लाइसेंस

सक्ती । जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित विक्रय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने खाद विक्रय में गड़बड़ी पाए जाने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
कृषि उपसंचालक तरुण प्रधान ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानदारों के यहां खाद विक्रय में अनियमितता पाई गई। इसके चलते उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सभी यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।