राज्य समाचार

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित 8 डाॅक्टरों का वेतन काटने के दिये निर्देश

बिलासपुर 9 फरवरी 2019। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर सहायक कलेक्टर
कुणाल दुदावत आज सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय में 8 डाॅक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाये
गये। जिसके बाद कलेक्टर ने अनुपस्थित आठों डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने
के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इसके साथ ही विभागीय जांच का कारण बताओ नोटिस
भी जारी करने के निर्देष दिये हैं। औचक निरीक्षण में अस्पताल पहुंचे सहायक
कलेक्टर ने मरीजों के लिये बन रहे खाने और अस्पताल की साफ-सफाई का भी निरीक्षण
किया।
कलेक्टर को ऐसी षिकायतें मिल रही थी कि जिला अस्पताल में डाॅक्टर समय पर नहीं
पहुंचते हैं। जिसके बाद उन्होंने सहायक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत को आज सुबह
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। श्री दुदावत सुबह 9.40
बजे जिला अस्पताल पहुंचे और प्रत्येक डाॅक्टर के कक्ष में जाकर उनकी उपस्थिति
देखी। निरीक्षण के दौरान आठ डाॅक्टर अपने कार्यस्थल पर नहीं पाये गये। जिनमें
डाॅ.रिचा तिवारी, डाॅ.अनिल गुप्ता, डाॅ.प्रमोद महाजन, डाॅ.ए.के.मैनी,
डाॅ.के.के. जायसवाल, डाॅ.ए.के.कौशिक, डाॅ.ए.एस.खान और डाॅ.राजीव किशोर शामिल
हैं। कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर ने सभी आठ डाॅक्टरों का एक
दिन का वेतन काटने और विभागीय जांच का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
दिये हैं। सहायक कलेक्टर श्री दुदावत ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान मरीजों के
लिये किचन में बन रहे खाने का भी निरीक्षण किया और मरीजों को समय पर खाना देने
के निर्देश दिये। श्री दुदावत अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण
किया। उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले ही कलेक्टर द्वारा मस्तूरी बीएमओ और
रतनपुर चिकित्सा अधिकारी को लापरवाही बरतने पर कार्य से पृथक किया गया था।
कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु
लगातार कार्यवाही की जा रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिले
इसके लिये शासन एवं प्रशासन गंभीर हैं और इसके लिये लगातार प्रयास किये जा रहे
हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button