राज्य समाचार

स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था

Spread the love

 

 समाजसेवी प्रवीण झा के निवास एवमस्तु में भक्तिमय भजन, प्रसाद वितरण

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। न्यायधानी के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रवीण झा के रामा वर्ल्ड स्थित निवास एवमस्तु पर बुधवार को आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन हुआ।

 

सुबह 9 बजे से ही निवास परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भव्य स्वागत, वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के बीच चरण-पादुका पूजन का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रवीण झा ने सपत्नीक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परिवार, मित्रों और श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया।

 

राम वर्ल्ड परिसर बुधवार को पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। आचार्य स्वामी भद्राचार्य जी के आगमन पर पुष्पवर्षा, तिलक,  राम स्तुति और भजनों के उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद चरण-पादुका पूजन का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रवीण झा और उनके परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजन कर आशीर्वाद लिया। निवास स्थल पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

 

स्वामी भद्राचार्य जी ने इस अवसर पर कहा कि जिस घर में संस्कार, सेवा और श्रद्धा का दीप जलता है, वहां ईश्वर स्वयं निवास करते हैं। परिवार और समाज के प्रति समर्पण ही सच्ची साधना है। उन्होंने प्रवीण झा परिवार की धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा की सराहना की।

 

 

इस दौरान स्वामी जी ने प्रवीण झा से पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर आत्मीय चर्चा भी की। प्रवीण झा के दोनों पुत्रों ने भी चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम दिखाई दिया।

 

 

कौन हैं आचार्य स्वामी भद्राचार्य जी

आचार्य स्वामी भद्राचार्य जी देश के सुप्रसिद्ध संत, रामकथा व्यास और आध्यात्मिक चिंतक माने जाते हैं। वे भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानव सेवा को जीवन का मूल आधार मानते हैं। देशभर में उनके प्रवचन लाखों लोगों को धर्म, संस्कार और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा देते हैं। सरल व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी के कारण वे हर वर्ग में विशेष सम्मान रखते हैं। उनके सानिध्य में पहुंचने वाले श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण: प्रवीण झा 

 

समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा कि स्वामी भद्राचार्य जी का उनके निवास पर आगमन उनके परिवार के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक उपलब्धि जैसा है। उन्होंने कहा कि चरण-पादुका पूजन के दौरान जो आत्मिक शांति और ऊर्जा मिली, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। स्वामी जी के आशीर्वाद ने पूरे परिवार को नई सकारात्मक दिशा दी है। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

मन को मिली अद्भुत शांति: रौशन सिंह

 

सामाजिक कार्यकर्त्ता,भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वामी भद्राचार्य जी के दर्शन मात्र से मन को अद्भुत शांति मिली। उन्होंने कहा कि जब स्वामी जी ने आशीर्वाद देते हुए सेवा और विनम्रता को जीवन का सबसे बड़ा धर्म बताया, तब वह क्षण भावुक कर देने वाला था। रौशन सिंह के अनुसार आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आध्यात्मिक आयोजन लोगों को मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन की भव्यता और अनुशासन की भी सराहना की।

 

संतों का सानिध्य दुर्लभ:

रामप्रताप सिंह ने कहा कि संतों का सानिध्य दुर्लभ है। स्वामी भद्राचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की वाणी में अद्भुत आत्मिक शक्ति है, जो सीधे हृदय को स्पर्श करती है। आयोजन में भजनों, पूजन और आध्यात्मिक वातावरण ने मन को पूरी तरह भक्ति में डुबो दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

बच्चों व महिलाओं ने भी के संत के दर्शन

 

स्वामी भद्राचार्य जी के आगमन को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा मे पहुंचीं और पूजन-अर्चना में शामिल हुईं। बच्चों ने भी संत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक माहौल ने सभी को भावविभोर कर दिया। महिलाएं दर्शन कर भावुक नजर आईं। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

 

प्रत्यक्ष दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से एसईसीएल के CVO हिमांशु जैन ,राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह,ललित पुजारा, विकास केजरीवाल, विनोद मित्तल, गणेश गिरी, रोहित अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, ए के कंठ, अशोक झा, राजा अवस्थी, हरिशंकर कुशवाहा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, शैलेंद्र सिंह, राजीव गिरी, सोनवान सिंह यादव, सन्नी गिरी, मुकेश झा, प्रवीण भट्टाचार्य, शशि मिश्रा, मिथिलेश ठाकुर, ए.के. पांडे, सहित भारी मात्रा में श्रद्धालु उपस्थित रहें l

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button