शहर में बड़ा हादसा टला ऑक्सीजन सिलेंडर फटा अस्पताल प्रबंधन की त्वरित प्रयास व सतर्कता से घटना पर काबू पाया गया

कोरबा – शहर के एक निजी चाइल्ड केयर अस्पताल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ ही आग भी लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 19 बच्चे भर्ती थे
जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े सिलेंडर में हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में दहशत फैल गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
हालांकि, अस्पताल कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। फायर सेफ्टी के प्राथमिक उपाय अपनाते हुए आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जानकारों के अनुसार भीषण गर्मी के वजह से यह घटना घटित हुई है ।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन और उपकरणों की नियमित जांच की मांग की है।
फिलहाल, हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही को वजह माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा सकती है।
Live Cricket Info